ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

कुशवाहा के बाद पप्पू के पीछे पड़े तेजस्वी, जाप का कुनबा खाली करने में जुटे

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा के बाद जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव के पीछे तेजस्वी यादव पड़ गए हैं शायद यही कारण है कि तेजस्वी अब जाप का कुनबा खाली करने में जुटे हैं। इसे लेकर शनिवार

कुशवाहा के बाद पप्पू के पीछे पड़े तेजस्वी, जाप का कुनबा खाली करने में जुटे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा के बाद जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव के पीछे तेजस्वी यादव पड़ गए हैं शायद यही कारण है कि तेजस्वी अब जाप का कुनबा खाली करने में जुटे हैं। इसे लेकर शनिवार 3 अप्रैल को आरजेडी के पार्टी दफ्तर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें जन अधिकार पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता आरजेडी में शामिल हो रहे हैं। आरजेडी के पार्टी दफ्तर में कल सभी सदस्यता ग्रहण करेंगे। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार सिंह उर्फ भोला, युवा नेता निरंजन पांडेय, संतोष कुमार शाही, केशव कुमार सिंह सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता कल शनिवार को आरजेडी का दामन थामेंगे। 

आरजेडी पार्टी दफ्तर में दोपहर 2 बजे सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में जाप के नेता और कार्यकर्ता शनिवार को आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नाराय चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता सहित कई नेता और पदाधिकारी सदस्यता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी राजद के प्रदेश सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने दी। 

हालांकि जन अधिकार पार्टी ने कहा कि जिन नेताओं का नाम सामने आ रहा है वे पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। जन अधिकार पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं के आरजेडी में शामिल होने की खबर का जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने खंडन किया। इसे लेकर उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि जन अधिकार पार्टी के जिन नेताओं का कल राजद में शामिल होने का जिक्र है दरअसल श्रवण कुमार सिंह नाम का कोई भी व्यक्ति जन अधिकार पार्टी का प्रदेश महासचिव नहीं है। युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडेय नहीं है यहां प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर हैं। संतोष कुमार शाही और केशव कुमार सिंह नाम का भी कोई पदाधिकारी जन अधिकार पार्टी में नहीं है। इस तरह की भ्रामक विज्ञप्ति राजद ने जारी करके गंदी राजनीति करने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी भी पार्टी की छवि को धूमिल करना ओछी राजनिती का परिचायक है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें