ब्रेकिंग
बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

बिहार: वोट मांगने गए JDU विधायक को युवकों ने गांव से भगाया, कहा.. निकल लीजिए नहीं तो दूसरे तरीके से करेंगे स्वागत

PATNA: विधानसभा चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए जेडीयू विधायक अपने क्षेत्र के एक गांव पहुंचे. लेकिन उनको भारी हजीहत का सामना करना पड़ा. 5 साल के बाद उनको देखकर युवक भड़क गए.

बिहार: वोट मांगने गए JDU विधायक को युवकों ने गांव से भगाया, कहा.. निकल लीजिए नहीं तो दूसरे तरीके से करेंगे स्वागत
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  विधानसभा चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए जेडीयू विधायक अपने क्षेत्र के एक गांव पहुंचे. लेकिन उनको भारी हजीहत का सामना करना पड़ा. 5 साल के बाद उनको देखकर युवक भड़क गए. युवकों ने कहा कि चुपचाप निकल लीजिए नहीं तो दूसरे तरीके से भी स्वागत करने आता है. कुर्था विधायक सत्यदेव कुशवाहा करपी के पुराण गांव पहुंचे थे.

सड़क नहीं होने से थे नाराज

विधायक जैसे ही पुराण गांव पहुंचे तो कई युवकों ने घेर लिया और उसके बाद सवाल पूछने का सिलसिला शुरू हो गया. युवकों ने पूछा कि आपने इस गांव के लिए क्या किया हैं. जब कुछ नहीं किए हैं तो किस मुंह से वोट मांगने आए हैं. गांव के युवकों ने कहा कि आप बुजुर्गों के साथ आए हैं. इसलिए थोड़ा ठीक से व्यवहार कर रहे हैं. नहीं तो हमलोग दूसरे तरीके से आपका स्वागत करते. युवकों का गुस्सा देखकर बिना कुछ बोले और वोट मांगे विधायक गांव से निकल गए. इस दौरान कई युवकों ने वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. 

जीत के बाद नहीं आते हैं कभी गांव

युवकों ने आरोप लगाया है कि विधायक सिर्फ वोट मांगने के लिए ही गांव आते हैं. इसके अलावे उनको ग्रामीणों से कोई लेना देना नहीं होता है. वह अपने क्षेत्र के विकास पर छोड़ा सा भी ध्यान नहीं देते हैं. जिसके कारण ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर था. उनको देखते ही युवक भड़क गए. उनका विरोध शुरू कर दिया है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें