ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

कुढ़नी में मिली हार पर तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- देखना पड़ेगा... कहां कमी रह गई

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू की हार के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जब उनसे हार से जुड़ा सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी जानकारी मिल

कुढ़नी में मिली हार पर तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- देखना पड़ेगा... कहां कमी रह गई
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू की हार के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जब उनसे हार से जुड़ा सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी जानकारी मिली है। ये हार कोई बड़ी हार नहीं है। हम इस बार बहुत कम मार्जिन से पीछे रह गए। गोपालगंज में भी काफी कम मार्जिन से हार मिली थी। हमें देखना पड़ेगा कि कहां कमी रह गई है। 



आपको बता दें, तेजस्वी यादव कल यानी गुरुवार की रात सिंगापुर से वापस लौटे थे। इस दौरान मीडिया ने उन्हें घेर लिया और कुढ़नी उपचुनाव में मिली हार पर सवाल पूछ दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं तो फ्लाइट में तो मुझे अभी जानकारी मिली है। इस हार में ज्यादा वोट का फासला नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी को बोलने दीजिये। लेकिन उन्हें चिंता होनी चाहिए कि सिर्फ कुढ़नी के रिजल्ट से वे कुछ भी डिसाइड नहीं कर सकते हैं। मोकामा के चुनाव में तो उन्होंने एक शब्द नहीं बोला था। 



आपको बता दें, कल कुढ़नी उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग हुई थी, जिसमें बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्ज़ा जमाया था। बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार थे। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया था। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा था। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा करती रही लेकिन आखिरकार इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें