ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कृषि बिल पर गरमाई सियासत, 24 सितंबर से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

NEW DELHI: कृषि बिल राज्यसभा से भी पास हो चुका है लोकसभा से यह पहले ही पास हो चुका. विपक्ष इस बिल के खिलाफ खड़ी है इसकी वजह से इस बिल को लेकर सियासत गरमा गई है. आरजेडी और कांग

कृषि बिल पर गरमाई सियासत, 24 सितंबर से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NEW DELHI: कृषि बिल राज्यसभा से भी पास हो चुका है लोकसभा से यह पहले ही पास हो चुका. विपक्ष इस बिल के खिलाफ खड़ी है इसकी वजह से इस बिल को लेकर सियासत गरमा गई है. आरजेडी और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने इस बिल के खिलाफ सड़क पर उतरने की बात कही है. कांग्रेस की ओर से बकायदा तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है. कृषि बिल के खिलाफ 24 सितंबर से कांग्रेस सड़क पर उतरेगी.कांग्रेस संसद से कृषि विधेयकों को पारित कराने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 24 सितंबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

 अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के सभी महासचिवों की सोमवार को हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।  वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि पार्टी किसान विरोधी और जनता विरोधी कानूनों को पास कराने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी। वहीं पार्टी नेता अहमद पटेल ने कहा कि सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।कृषि विधेयक न तो राज्य सरकारों और न ही किसानों के हित में हैं।

 हमने इसके खिलाफ संसद में आवाज उठाई और अब सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन का निर्णय पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में लिया गया।  केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इन विधेयकों के खिलाफ किसानों और गरीब लोगों के दो करोड़ हस्ताक्षर जुटाने के लिए पार्टी अभियान चलाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कृषि विधेयकों के खिलाफ देशभर में प्रेसवार्ता भी आयोजित की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें