ब्रेकिंग
MUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

कोई माई का लाल कह दे कि हमने उज्ज्वला और शौचालय आवंटन में हिंदू-मुसलमान किया - गिरिराज

RANCHI : रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मुसलमानों पर भड़काने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोई भी मोदी सरकार पर किसी के साथ भेदभ

कोई माई का लाल कह दे कि हमने उज्ज्वला और शौचालय आवंटन में हिंदू-मुसलमान किया - गिरिराज
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मुसलमानों पर भड़काने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोई भी मोदी सरकार पर किसी के साथ भेदभाव करने का आरोप नहीं लगा सकता। कोई माई का लाल कह दे कि हमने उज्ज्वला और शौचालय आवंटन में हिंदू-मुसलमान किया। हमने डीबीटी से बांटे गए नौ लाख करोड़ रुपये में भी कोई भेदभाव नहीं किया।

वहीं  गिरिराज सिंह ने सीएए,एनसीआर और एनपीआर पर कहा कि घुसपैठियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। भले ही इंदिरा गांधी ने कठमुल्‍लों के आगे घुटने टेक दिए, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी नहीं झुकने वाले। 1971 में बांग्‍लादेश बनने के दौरान इंदिरा गांधी ने कहा था कि हमारी आबादी विस्‍फोटक है। हम कतई दूसरों के लिए जगह नहीं दे सकते। जबकि अब राहुल गांधी इन घुसपैठियों के हमदर्द बन गए हैं। अगर राहुल गांधी को इन घुसपैठियों को बाहर करने से इतनी ही तकलीफ है तो उन्‍हें ले जाकर इटली का नागरिकता दिला दें।

गिरिराज ने कहा कि डंके की चोट पर कहता हूं कि भारत के मुसलमानों को नागरिकता कानून से कोई तकलीफ नहीं होगी। उन्होनें कहा कि मोदी सरकार सीएए से एक कदम भी पीछे नहीं हटने वाली है। पाकिस्तान अब लियाकत पैक्ट से भाग रहा है। पाकिस्तान में केवल 40 मंदिर बचे हैं। एनपीआर पहली बार नहीं हुआ है। मोदी राज में किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें