ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

अखिलेश सिंह ने बताया ‘पासवान’ के पास है कौन सा खजाना, किसलिए चिराग के पीछे पड़ी है कांग्रेस?

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में कलह सुलगी हुई है। लंबे वक्त से सीएम नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के बीच टकराव चला रहा है। वैसे में यह तय माना जा रह

अखिलेश सिंह ने बताया ‘पासवान’ के पास है कौन सा खजाना, किसलिए चिराग के पीछे पड़ी है कांग्रेस?
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में कलह सुलगी हुई है। लंबे वक्त से सीएम नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के बीच टकराव चला रहा है। वैसे में यह तय माना जा रहा है कि चिराग पासवान अलग राह ले सकते हैं। एनडीए के इस झगड़े पर कांग्रेस की नजर है। कांग्रेस चिराग पासवान को महागठबंधन में लाने के लिए आतुर है। आज कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने यह खुलासा भी कर दिया है कि आखिर क्यों कांग्रेस चिराग पासवान को साथ लाना चाहती है। 

FIRST बिहार से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने पहले हीं कहा था कि रामविलास पासवान बड़े जनाधार वाले नेता हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में अगर राजग गठबंधन  की जीत हुई थी तो नीतीश से ज्यादा बड़ा कारण रामविलास पासवान थे क्योंकि उनका वोट ट्रांसफर होता है। उनकी बड़ी भूमिका रही है एनडीए की जीत में। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश सिंह ने दावा किया की सबकुछ तय हो चुका है बहुत जल्द सबकुछ सामने आ जाएगा। कांग्रेस तेजस्वी यादव के रोजगार अभियान के साथ खड़ी है।

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील की है कि आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोग अपने घरों की लाइट बंद कर दें और लालटेन, मोमबती या दिया जलाएं। तेजस्वी के इस अभियान को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि हम सब महागठबंधन के साथ हैं इसलिए हम तेजस्वी के अभियान के साथ हैं। सबलोगों का अभियान एक हीं है कि नीतीश कुमार को गद्ददी से हटाओ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें