ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

किस संकट में फंसी है नीतीश सरकार? मई महीने में अबतक नहीं हुई कैबिनेट की बैठक

PATNA : बिहार में चल रही सियासी सरगर्मी के बीच एक ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है जिस पर नजर जाने के बाद यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या वाकई नीतीश सरकार संकट में फंस गई है? दरअस

किस संकट में फंसी है नीतीश सरकार? मई महीने में अबतक नहीं हुई कैबिनेट की बैठक
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में चल रही सियासी सरगर्मी के बीच एक ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है जिस पर नजर जाने के बाद यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या वाकई नीतीश सरकार संकट में फंस गई है? दरअसल नीतीश कैबिनेट की बैठक लंबे अरसे से नहीं हुई है। मई महीने में नीतीश मंत्रिमंडल की कोई बैठक कब तक नहीं हो पाई है। कैबिनेट की आखिरी बैठक अप्रैल महीने में 29 तारीख को हुई थी लेकिन मई महीने में चार मंगलवार गुजर जाने के बावजूद अब तक के कैबिनेट की एक भी मीटिंग नहीं हो पाई है।


नीतीश कैबिनेट की बैठक का नहीं होना सियासी जानकारों के कान खड़े कर रहा है। सियासी जानकारों की माने तो 29 अप्रैल के बाद 3 मई को कैबिनेट की बैठक इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि ईद का त्यौहार था। लेकिन उसके बाद 10 मई और 17 मई को भी कैबिनेट की बैठक नहीं बुलाई गई और अब 24 मई को महीने का चौथा मंगलवार है। ऐसे में क्या कल कैबिनेट की बैठक हो पाएगी इस पर संशय बना हुआ है।


सरकार के कामकाज के लिहाज से कैबिनेट की बैठक बेहद खास होती है। कोरोना जैसी महामारी के बीच भी नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक को आयोजित करना बंद नहीं किया था। भले ही वर्चुअल तरीके से नीतीश कुमार लगातार कैबिनेट की बैठक करते रहे। लेकिन कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने को लेकर राजनीतिक शुरू हो गई हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक कई हफ्तों तक नहीं बुलाई हो। महागठबंधन के दौर से लेकर अन्य तरह की पॉलीटिकल क्राइसिस के दौर में कैबिनेट की बैठक चलती रही है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या वाकई नीतीश सरकार किसी संकट में फंस गई है? और इसी वजह से कैबिनेट की बैठक नहीं बुलाई जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें