ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Khagaria News: लोजपा के स्थापना दिवस पर भतीजे पर जमकर भड़के चाचा, कहा..चंडाल ने भाई से मिलने नहीं दिया, जैसा कर्म करेगा वैसा फल देगा भगवान

KHAGARIA: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ खगड़िया में जमकर भड़ास निकाली। कहा कि इस चंडाल के कारण बड़े भाई राम विलास पासवान को अंतिम समय म

Khagaria News: लोजपा के स्थापना दिवस पर भतीजे पर जमकर भड़के चाचा, कहा..चंडाल ने भाई से मिलने नहीं दिया, जैसा कर्म करेगा वैसा फल देगा भगवान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ खगड़िया में जमकर भड़ास निकाली। कहा कि इस चंडाल के कारण बड़े भाई राम विलास पासवान को अंतिम समय में नहीं देख पाया। इस चंडाल ने भाई से मिलने नहीं दिया। 


पशुपति पारस ने आगे कहा कि कोरोना के नाम पर परिवार के किसी भी सदस्य से रामविलास भाई को मिलने नहीं दिया। पारस ने कहा कि जो जैसा कर्म करेगा वैसा फल देगा भगवान यही गीता का ज्ञान। लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भतीजे को लेकर उन्होंने यह बातें कही। 


लोजपा के स्थापना दिवस पर पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपति कुमार पारस ने बिना नाम लिये भतीजे चिराग पासवान को चांडाल कहकर संबोधित किया। कहा कि भगवान समान अपने बड़े भाई रामविलास पासवान को अंतिम समय में नहीं देख पाये। 


कोरोना की वजह बताकर मुझे और मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को बड़े भाई साहब से मिलने नहीं दिया गया जबकि अंतिम समय में बड़े भाई रामविलास पासवान परिवार के सभी लोगों को खोज रहे थे। पशुपति पारस ने कहा कि जो जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा फल मिलेगा। मैं सत्य पर हूं और सत्य पर ही रहूंगा और हमेशा जीत सत्य की ही होती है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें