ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान : बताई क्या होगी विधानसभा चुनाव की रणनीति

PATNA : हाजीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लोजपा चीफ चिराग पासवान पहली बार पटना आए हैं। उनके साथ उनकी पार्टी के चारों सांसद भी पटना में मौ

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान : बताई क्या होगी विधानसभा चुनाव की रणनीति
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : हाजीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लोजपा चीफ चिराग पासवान पहली बार पटना आए हैं। उनके साथ उनकी पार्टी के चारों सांसद भी पटना में मौजूद हैं। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर चिराग ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी क्या रणनीति होगी, इसकी जानकारी दी।


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हमारी बड़ी जीत हुई है। पार्टी ने चुनाव में शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट रखा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना है।


चिराग ने कहा कि बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं ऐसे में पार्टी उसकी तैयारी में मजबूती के साथ जुटेगी ताकि जो जीत लोकसभा में हमें मिली है, वही जीत विधानसभा चुनाव में भी मिल सके। पीएम मोदी के साथ तमाम सांसदों के साथ मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपना मार्गदर्शन दिया है।


नीट पेपर लीक पर चिराग ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और लोगों की गिरफ्तारियां हो रही हैं। जो लोग भी इसमें संलिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। पेपर लीक में शामिल लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा रद्द करने के सवाल पर चिराग ने कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी, वह छात्रों के हित में होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें