ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग, जेडीयू बोली..अगली जयंती उनके नाम पर बनने वाले यूनिवर्सिटी में ही हो

SAMASTIPUR: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर समस्तीपुर में एक परिचर्चा आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद व जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग, जेडीयू बोली..अगली जयंती उनके नाम पर बनने वाले यूनिवर्सिटी में ही हो
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर समस्तीपुर में एक परिचर्चा आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद व जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की। साथ ही उनके नाम पर यूनिवर्सिटी खोले जाने की बात कही। 


उन्होंने कहा कि आज सभी पार्टी के लोग कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। यही उनकी विचारधारा की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि कोई यूं ही जननायक नहीं बन जाता। हम चाहते हैं कि कर्पूरी जी की अगली जयंती उनके नाम पर बनने वाले यूनिवर्सिटी में ही हो। 


अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश मे राजनीति तेज है। कॉंग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिले आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने समस्तीपुर में रामलला को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से हम सभी काफी प्रभावित है। के सी त्यागी ने समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की चर्चा करते हुए कहा कि वे भी मानते थे कि भगवान राम हमारे भारत के गौरवशाली इतिहास के संवाहक है। उन्होंने जगह-जगह रामलीला कराने की बात कही थी।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें