ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

वर्चुअल मोड में बैठक के जरिये मांझी तय करेंगे एक्चुअल पॉलिटिक्स, HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज अहम बैठक होने वाली है। कोरोना महामारी के बीच बिहार के अंदर जहां तमाम राजनी

वर्चुअल मोड में बैठक के जरिये मांझी तय करेंगे एक्चुअल पॉलिटिक्स, HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज अहम बैठक होने वाली है। कोरोना महामारी के बीच बिहार के अंदर जहां तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियों को सीमित कर रखा है वहीं मांझी आज वर्चुअल मोड में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। वर्चुअल मोड में बैठक के जरिए मांझी बिहार की एक्चुअल राजनीति को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। 


बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के कार्यकारिणी सदस्यों को लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में संगठन के मुद्दे के साथ-साथ बिहार के राजनीतिक हालात और महामारी के दौर में लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा होगी। दो दिन पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की भी बैठक हुई थी जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई और अब मांझी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पिछले दिनों जीतन राम मांझी जिस तरह बीजेपी के ऊपर हमलावर रहे हैं। मांझी ने जिस तरह कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर रहने को लेकर एतराज जताया उसके बाद कई तरह की चर्चाएं सियासी गलियारे में हो रही हैं। ऐसे में मांझी की इस अहम बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 


जीतन राम मांझी की पार्टी ने मंगलवार को ही बयान जारी करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी जनहित के सवालों को उठाती रहेगी। कोरोना काल में जो परेशानियां लोगों के सामने हैं। उन तमाम सवालों को वह सरकार के सामने रखेगी। अगर कोई यह समझ रहा है कि सत्ता सुख भोगने के चक्कर में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के सवाल नहीं उठाएगी तो वह गलतफहमी में है। मांझी अपने तेवर लगातार बदल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनके सालगिरह पर बधाई भी दी थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें