ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Mithun Chakraborty: झारखंड की चुनावी सभा में मिथुन के साथ हो गया खेला, पाकेटमारों ने उड़ा लिया एक्टर का पर्स, मंच से लौटाने की अपील करते रहे BJP नेता

DHANBAD: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है और 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले सोशल

Mithun Chakraborty: झारखंड की चुनावी सभा में मिथुन के साथ हो गया खेला, पाकेटमारों ने उड़ा लिया एक्टर का पर्स, मंच से लौटाने की अपील करते रहे BJP नेता
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है और 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है।


दरअसल, बॉलीवुट के दिग्गज अभिनेता और बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती धनबाद के निरसा विधानसबा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। चुनावी सभा में पहुचे मिथुन के साथ यहां बड़ा खेला हो गया। भीड़ में मौजूद पॉकेटमारों ने मिथुन का पर्स उड़ा लिया।


जब मिथुन को उनका पर्स चोरी होने का पता चला तो उन्होंने वहां मौजूद बीजेपी नेताओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मंच से ही बीजेपी के नेता लोगों से मिथुन का पर्स लौटाने की अपील करने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मंच पर मौजूद बीजेपी नेता यह कहते दिख रहे हैं कि जिस किसी ने भी मिथुन दा का पर्स लिया है वह उन्हें वापस लौटा दे। बीजेपी नेता कहते दिख रहे हैं कि आपसे आग्रह है कि जिस किसी ने भी मिथुन दा का पर्स लिया हो कृपया आप आकर के मिथुन दा का पर्स लौटा दीजिए। वायरल हो रहा वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। 


बता दें कि धनबाद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को बीजेपी के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए निरसा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। बीजेपी उम्मीदवार अपर्णा सेन गुप्ता के सपोर्ट में जनसभा को संबोधित करने के दौरान किसी ने मिथुन का पर्स मार लिया। इस घटना के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम जल्द ही खत्म करना पड़ा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें