ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Jharkhand Election: ‘झारखंड में जरूर लागू होगा UCC’ विधानसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा एलान

RANCHI: राजधानी रांची में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड में यूस

Jharkhand Election: ‘झारखंड में जरूर लागू होगा UCC’ विधानसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: राजधानी रांची में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड में यूसीसी जरूर लागू होगा। शाह ने कहा कि बीजेपी झारखंड में कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत कर माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा करेगी।


चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यूसीसी का जिक्र किया और कहा कि आदिवासियों का कोई भी अधिकार नहीं छीना जाएगा। उत्तराखंड में एक मॉडल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के सामना रखा है। उसमें हमने आदिवासी को, उनके रिति-रिवाजों को, संस्कारों को और उनके कानूनों को पूरी तरह यूसीसी से बाहर रखा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में जहां भी यूसीसी लाएगी, वहां आदिवासी को बाहर रखकर ही उसे लागू किया जाएगा।


इस दौरान शाह ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड का यह चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। अब झारखंड की महान जनता को तय करना है कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर चलने वाली पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार चाहिए। घुसपैठ कराकर झारखंड की स्मिता को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पर न मार सके ऐसी सुरक्षा वाली सरकार चाहिए।


अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन को घुसपैठियों में अपना वोट बैंक दिखता है। झारखंड में घुसपैठियों के कारण आदिवासियों की संख्या घट रही है और डेमोग्राफी चेंज हो रही है। इसके बावजूद हेमंत सरकार अपनी ही धुन में मस्त है। अगर बीजेपी की सरकार आई तो झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे और रोटी, बेटी और माटी तीनों का संरक्षण करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें