ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Jharkhand Election 2024: NDA प्रत्याशी के काफिले से हथियार बरामद, आजसू उम्मीदवार और 2 बॉडीगार्ड पर FIR दर्ज

DESK: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है जहां एनडीए उम्मीदवार के काफिले से हथियार और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो

Jharkhand Election 2024: NDA प्रत्याशी के काफिले से हथियार बरामद, आजसू उम्मीदवार और 2 बॉडीगार्ड पर FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है जहां एनडीए उम्मीदवार के काफिले से हथियार और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो और उनके दो बॉडीगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


बताया जाता है कि रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के झारखंड-बंगाल सीमा पर सघन  जांच अभियान चुनाव को लेकर चलाया जा रहा है। इसी दौरान ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के NDA उम्मीदवार आजसू के हरेलाल महतो का काफिले गुजर रहा था। पुलिस ने सभी गाड़ियों को रोका और जांच की। जिसमें शामिल एक गाड़ी से दो लाइसेंसी हथियार और नौ कारतूस बरामद किया गया। वही दो युवकों को हिरासत में लिया गया। 


लेकिन लाइसेंसी हथियार होने के चलते कुछ देर बाद दोनों को छोड़ दिया जबकि हथियार और कारतूस को जब्त किया गया। वही आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो और उनके दो बॉडीगार्ड आनंद महतो और भरत महतो के खिलाफ केस दर्ज कराया गया क्योंक डीसी ने प्रत्याशी को हथियार रखने की अर्जी को खारिज कर दिया था और हथियार जमा कराने का निर्देश दिया था। लेकिन आजसू प्रत्याशी लाइसेंसी हथियार और कारतूस साथ लेकर क्षेत्र में घूम रहे थे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें