ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

PATNA : आज जेडीयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल कर सबको चौकाने वाले

JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज जेडीयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल कर सबको चौकाने वाले नीतीश कुमार राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, इसके साफ़ संकेत मिल रहे हैं. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह होंगे. 

जदयू की राज्य कार्यकारिणी में लगभग 300 सदस्य हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्य कार्यकारिणी में बदलाव भी किए जा सकते हैं. जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों की माने तो जिन लोगों की भूमिका पार्टी के खिलाफ रही है, वैसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. भीतरघात करने वाले पार्टी नेताओं की पहचान कर उन पर कार्रवाइ हो सकती है. बताया जा रहा है कि देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर फैसला लिया जायेगा. सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने अब सात निश्चय पार्ट-2 के बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया है. इसे लेकर जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी में भी चर्चा होगी.


जनता दल यूनाइटेड में बड़े बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं.राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद राज्य की कार्यकारिणी में भी बदलाव की तैयारी की जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में महिलाओं और युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. युवाओं को भी प्रदेश JDU की कमिटी में जगह मिलने की संभावना है. इसके साथ ही महिला सहित हाशिये पर रहे लोगों को भी पार्टी संगठन से अधिक-से-अधिक जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी. विधानसभा चुनाव के दौरान इस वर्ग के लोगों की अच्छी वोटिंग हुई थी.


जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी. इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, क्षेत्रीय पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे. आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय कारकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को पार्टी की जिम्मेदारी सौंप कर सबको चौंका दिया था.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें