ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Jdu Politics: 'केजरीवाल' का वीडियो पूरे दिल्ली में घुमायेगी जेडीयू...BJP के साथ मिलकर दिल्ली का चुनाव लड़ेंगे- ललन

JDU POLITICS: जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस किया. जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर

Jdu Politics: 'केजरीवाल' का वीडियो पूरे दिल्ली में घुमायेगी जेडीयू...BJP के साथ मिलकर दिल्ली का चुनाव लड़ेंगे- ललन
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JDU POLITICS: जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस किया. जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर प्रहार किया है. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों के घोर विरोधी है. अरविंद केजरीवाल बिहारियों और पूर्वांचल के लोगों के बारे में जो बातें कहीं है, उस वीडियो को पूरे दिल्ली में घुमाएंगे. संजय झा और ललन सिंह ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जेडीयू एनडीए के साथ मिलकर लड़ेंगी. कितना सीट मिलेगा, इस पर अभी बात नहीं हुई है. 

केजरीवाल पर भड़के ललन सिंह 

ललन सिंह ने आगे कहा कि इन दिनों पूर्वांचल के लोगों के प्रति अरविंद केजरीवाल का बहुत प्रेम झलक रहा है. दरअसल इन्हें किसी से प्रेम नहीं है. यह मौका परस्त आदमी हैं. जब जैसा मौका आया वैसा किया. इनको राजनीति से कोई मतलब नहीं है .राजनीति की एक ट्रेनिंग होती है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की कोई ट्रेनिंग नहीं हुई. इनकम टैक्स के अफसर थे, अन्ना हजारे के आंदोलन में आए. भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में कूदे. दरअसल, उनके मन में तो राजनीति की आकांक्षा थी. इन्होंने अन्ना हजारे को डंप कर दिया. इसके बाद कहां की यात्रा कर लिए... इस पर हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं. आज पूर्वांचल के लोगों के प्रति अरविंद केजरीवाल का प्रेम झलक गया है. केजरीवाल का यही  प्रेम है...कहते हैं कि बिहारी ₹500 लेकर आता है और 5 लाख का इलाज करा कर दिल्ली से चला जाता है. दिल्ली उनकी जागीर है क्या... दिल्ली देश की राजधानी है. दिल्ली अरविंद केजरीवाल की जागीर नहीं है. अरविंद केजरीवाल ने बिहारियों को लेकर जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने वाला है. 

केजरीवाल के खिलाफ चलाएंगे अभियान

ललन सिंह ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल वालों के विरोधी हैं. आप सबसे बड़े पूर्वांचल विरोधी हैं. वोट के समय आता है तो पूर्वांचल प्रेम उमड़ता है. जनता दल यूनाइटेड पूर्वांचल विरोधी इस वीडियो को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभियान चलाएगी .


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें