ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

JDU ने अरविंद केजरीवाल को भारत रत्न देने की मांग की, कोरोना काल की उपलब्धियां गिनवाईं

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारत रत्न देने की मांग की है। जेडीयू अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोरोना काल में लिए गए फैसलों को भारत रत्न द

JDU ने अरविंद केजरीवाल को भारत रत्न देने की मांग की, कोरोना काल की उपलब्धियां गिनवाईं
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारत रत्न देने की मांग की है। जेडीयू अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोरोना काल में लिए गए फैसलों को भारत रत्न दिए जाने का आधार बता रहा है। दरअसल जेडीयू नेता अजय आलोक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए तंज कसा है। 


अजय आलोक ने कहा है कि 2 महीने में दिल्ली के अंदर जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। भूखे मजदूर बिलबिला रहे हैं और वहां से भागकर अपने घरों की तरफ जा रहे हैं ये सब कुछ अरविंद केजरीवाल की उपलब्धि बयां करता है। 


जेडीयू नेता अजय आलोक ने कहा है कि हवा में 1000000 लोगों को खाना खिला देने वाले केजरीवाल वाकई बड़े सम्मान के हकदार हैं। कंटेनमेंट जोन में संक्रमण फैलाने की छूट देने वाले केजरीवाल को सम्मान दिया जाना चाहिए। अजय आलोक लगातार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली से प्रवासियों को वापस लाए जाने के मुद्दे पर टिकट के पैसे वाला विवाद अभी थमा भी नहीं है कि जेडीयू ने नए सिरे से केजरीवाल पर निशाना साधा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें