ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश को बड़ा झटका, JDU के इस पुराने नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। आयोगों में सिफारिशी नियुक्तियों और कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए पार्टी के पुराने नेता ने पद और जेडीयू दोनों से इस्तीफा दे दिया है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के पुराने और समर्पित नेता नवीश कुमार नवेंदु ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे पटना साहिब विधानसभा के प्रभारी और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे।


नवीश नवेंदु ने अपना इस्तीफा पत्र 19 जून 2025 को JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेजा। उन्होंने इस्तीफे में पार्टी के भीतर योग्यता की अनदेखी और सिफारिश आधारित नियुक्तियों पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लिखा, "मैं पिछले 13 वर्षों से जनता दल यूनाइटेड का समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं। बारिश, आंधी-पानी में भी संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी निष्ठा से निभाया है। लेकिन अब आयोग, बोर्ड और निगमों में आरएसएस कोटा, दामाद कोटा, विकास मित्र कोटा, माननीय मंत्री कोटा और पत्नी कोटा से लोगों को अध्यक्ष और सदस्य बनाया जा रहा है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। इसलिए मैं सभी पदों से त्यागपत्र देता हूं।"


बता दें कि हाल के दिनों में बिहार सरकार द्वारा कई आयोगों, बोर्डों और निगमों का गठन किया गया है। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं की जगह नेताओं के रिश्तेदारों और सिफारिशी लोगों को शामिल किए जाने से संगठन के अंदर भारी असंतोष पनप रहा है। नवेंदु के इस कदम ने न सिर्फ पार्टी के अंदर असंतोष को उजागर किया है, बल्कि विपक्ष के आऱोपों को भी बल दे दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें