ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

20 से 22 फरवरी तक होगा JDU का प्रशिक्षण शिविर, पार्टी को मजबूत करने पर होगी चर्चा

PATNA :20 से 22 फरवरी तक तीन दिवसीय JDU का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा. इस बारे में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने बताया कि बिहार क

20 से 22 फरवरी तक होगा JDU का प्रशिक्षण शिविर, पार्टी को मजबूत करने पर होगी चर्चा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :20 से 22 फरवरी तक तीन दिवसीय  JDU का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा. इस बारे में  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने बताया कि  बिहार के सभी जिला अध्यक्ष, सभी लोकसभा के प्रभारी, पार्टी के प्रवक्ताओं की एक प्रशिक्षण शिविर 20 से 22 फरवरी को आयोजन किया जा रहा है. 

20 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में ग्राउंड लेवल पर जेडीयू को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी. पटना पहुंचे आरसीपी सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी की जो विचारधारा है, उसको पार्टी के अंदर मजबूत करते हुए बिहार के कोने कोने में मजबूती के साथ पहुंचाने के लिए सभी नेताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.

इसके साथ ही  केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने  कहा कि अभी हम बिहार में हैं और हम बिहार में काम कर रहे हैं. जमीनी स्तर पर बहुत काम करना है. जब केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार की बात होगी उस वक्त हम लोग फैसला लेंगे. हालांकि अभी हमारा सारा फोकस बिहार की सियासत पर है.  बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने की बड़ी जिम्मेदारी जनता दल यूनाइटेड के पास है, जिसके लिए हम अपने पार्टी के तमाम नेताओं के साथ लगातार काम कर रहे हैं.

कन्हैया कुमार से अशोक चौधरी की मुलाकात पर आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी सेकुलर पार्टी है. हमारी पार्टी की विचारधारा है इसमें कोई भी चाहे तो आ सकता है लेकिन हम अपने विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं. इसके बाद आरसीपी सिंह ने राजद पर तंज कसते हुए कहा है कि यह केवल परिवारवाद की पार्टी बन के रह गई है. हम तो बिहार के तमाम नौजवानों महिलाओं से अपील करेंगे कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल होकर बिहार के विकास के लिए काम करें. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें