ब्रेकिंग
बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कारबिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

जेडीयू बोली, '2020 के चुनाव में JDU को 43 सीटों पर पहुंचाने के लिए RCP ज़िम्मेदार'

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से ही लगातार राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। सत्ता दल और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच अब जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष

जेडीयू बोली, '2020 के चुनाव में JDU को 43 सीटों पर पहुंचाने के लिए RCP ज़िम्मेदार'
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से ही लगातार राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। सत्ता दल और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच अब जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि 2020 के चुनाव में जेडीयू को 43 सीटों पर पहुंचाने के लिए कोई और नहीं बल्कि आरसीपी सिंह ज़िम्मेदार हैं। 



उमेश कुशवाहा ने आरसीपी सिंह की हरकतों की निंदा करते हुए कहा कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जिस तरह अनर्गल बयान देकर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, वह आश्चर्यजनक और निन्दनीय है। हम सबके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जब उन्होंने पॉलिटिक्स में आने की इच्छा जताई थी, तब उन्हें राज्यसभा भेजा और आगे चलकर अपनी जगह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बना दिया। 



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका दायित्व बनता था कि वे मुख्यमंत्री की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाने का काम करते लेकिन वे अपने स्वार्थ को देखते हुए बीजेपी के साथ सांठगांठ कर जेडीयू के साथ धोखा किया। अधिकार के दुरुपयोग का ऐसा उदाहरण और कहीं देखने को नहीं मिल सकता। उमेश कुशवाहा ने इतना तक कह दिया कि 2020 के चुनाव में जेडीयू 43 सीटों पर पहुंच गई थी, जिसके लिए ज़िम्मेदार भी आरसीपी सिंह ही हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें