ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

जन भागीदारी से हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत: आर के सिन्हा

DESK: बिहार में कोराना तेजी के साथ पांव पसारता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से कई लोगों की जाने जा रही है और कई लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे स्थिति में बिना जन भागीद

जन भागीदारी से हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत: आर के सिन्हा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिहार में कोराना तेजी के साथ पांव पसारता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से कई लोगों की जाने जा रही है और कई लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे स्थिति में बिना जन भागीदारी के इस आपदा से निकलना मुमकिन नहीं है। उक्त बातें पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी कर कोरोना को हराने में आइये हम सब इस वक्त देश की मदद करे। जन भागीदारी से ही हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत



पूरे देश में कोरोना के जो मामले सामने आ रहे हैं उस पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी से जुझ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इस महामारी से निबटने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन महामारी का प्रकोप अधिक हो चुका है ऐसे में यह जरूरी है कि हम संयम बरते। आज इस संकट की घड़ी में देश के चिकित्सक,फ़्रंट लाईन कर्मी अपने जान की परवाह किए बीमारी को हराने मे दिन रात एक किए हुए है इसलिये हम सभी को उनपर विश्वास रख इस प्रयास मे रहने की जरूरत है कि कैसे हम उनके मनोबल को और बढ़ाए । आर.के. सिन्हा ने कहा की मिल रहे आकड़ों से भी यह पता चल रहा है कि वैक्सीन लगाने वाले लोगों मे संक्रमण कमजोर रहा है इसलिए सभी लोग भी वैक्सीन जरूर लगवाये। 



भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा है कि आज पूरा देश कोरोना संक्रमण से जुझ रहा है। ऐसे समय में जन भागीदारी कर ही हम इस चुनौती का सामना कर सकते है। उन्होने  सभी नागरिकों से इस गम्भीर संकट मे सतर्कता, संयम और सावधानी के मूलमंत्र को अपनाने का आह्वान किया। आर.के. सिन्हा ने कहा कि बिना जन भागीदारी के इस आपदा से निकलना मुमकिन नहीं है। इसलिये देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वे बिना मास्क के बाहर न निकले। साथ ही अपने आस पास भी नजर रखे। यदि किसी व्यक्ति में  संक्रमण के लक्षण नजर आए तो उनके दूरी बनाएं और मास्क का प्रयोग करें। कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का भी पालन करें। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें