ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री के नारे से गूंजा श्रीराम चौक‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री के नारे से गूंजा श्रीराम चौक‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?

‘आज का भारत घर में घुसकर मारता है’, कांग्रेस का नाम लेकर पीएम मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को चेताया ; जमुई की धरती से चन्द्रगुप्त और मौर्य वंश को किया याद

JAMUI: जमुई में एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को एकबार फिर चेतावनी दे डाली। कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते

‘आज का भारत घर में घुसकर मारता है’, कांग्रेस का नाम लेकर पीएम मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को चेताया ; जमुई की धरती से चन्द्रगुप्त और मौर्य वंश को किया याद
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: जमुई में एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को एकबार फिर चेतावनी दे डाली। कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। आज का भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत बन चुका है।


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर लोगों की क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। उन्होंने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस के राज में छोटे-छोटे देश, जो आज आंटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हमपर हमला कर के चले जाते थे।  तब की कांग्रेस सरकार दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है और आज का भारत घर में घुसकर मारता है।


उन्होंने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान और तिरंगा पहुंच चुका है। 


पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब जी-20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। उन्होंने कहा कि यह मोदी ने नहीं किया है बल्कि देश की जनता ने किया है। आपके एक वोट की वह ताकत थी, जिसके कारण यह सब संभव हुआ है। इस सफलता का हकदार अगर कोई है तो वह देश की जनता है। आज देश कैसे बदल रहा है, बिहार इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में भी देखा जा सकता है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें