ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी शनिवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा में इस अभियान के तहत किए जा रहे काम की प्रगति का आकलन करने और उन्हें जल्द

जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिया ये निर्देश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी शनिवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा में इस अभियान के तहत किए जा रहे काम की प्रगति का आकलन करने और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद सहित तमाम नेता मौजूद रहें।  


इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने अभियान के तहत किए जा रहे काम की प्रगति का आकलन किया और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। समीक्षा के दौरान सीएम नीतीश ने निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक आहर, पईन, तालाब, पोखर, कुओं और चापाकलों को ज्यादा से ज्यादा चिन्हित कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराएं।



आपको बता दें, भविष्य में बिहार पर प्राकृतिक आपदा के खतरे को कम करने को लेकर सीएम नीतीश कुमार हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने जल-जीवन-हरियाली की भी शुरुआत की थी। अब आज इसी अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को समीक्षा की, जिसमें कई अधिकारी मौजूद रहें। 



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26.10.2019 में जल जीवन हरियाली योजना की शुरू कराई थी। इस योजना का लक्ष्य राज्य में पेड़ो को लगाने के लिए, छोटे तालाब और कुंओ का बनाने का काम करना है। इस अभियान को लेकर सीएम नीतीश पहली भी कई जिलों में समीक्षा कर चुके हैं। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें