ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

जेल से बाहर निकले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : चाचा के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल ; गुरुजी के अवतार में नजर आए हेमंत

RANCHI : जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले हैं। हेमंत सोरेन के चाचा का पिछले दिनों निधन हो गया था। सोमवार को उनका श

जेल से बाहर निकले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : चाचा के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल ; गुरुजी के अवतार में नजर आए हेमंत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले हैं। हेमंत सोरेन के चाचा का पिछले दिनों निधन हो गया था। सोमवार को उनका श्रद्धकर्म है। उसी श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए वह पुलिस की कस्टडी में रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे हैं।


जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन अलग अंदाज में दिखे। वह अपने पिता शिबू सोरेन की तरह दिख रहे थे। पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हेमंत रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे और पिता शिबू सोरेन और माता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद वह वापस होटवार जेल लौट जाएंगे।


बता दें कि हेमंत सोरेन के चाचा राजा राम सोरेन का बीते 27 अप्रैल को निधन हो गया था। चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें इजाजत नहीं दी। अब कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद हेमंत अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे हैं।


बता दें कि रांची के बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने इसी साल 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के कारण हेमंत सोरेन को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी और उनकी जगह चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने हैं।   

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें