ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

जेल मैनुअल उल्लंघन केस, लालू के खिलाफ सुनवाई टली

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से लालू प्रसाद को लेकर आ रही है. लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में सुनवााई टल गई है. अब इस केस की अगली सुनवाई 22 जनवरी को हो

जेल मैनुअल उल्लंघन केस, लालू के खिलाफ सुनवाई टली
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से लालू प्रसाद को लेकर आ रही है. लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में सुनवााई टल गई है. अब इस केस की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी. 

लालू को अस्पताल में मिल रही शाही खिदमत पर शुक्रवार को रांची हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली थी. जेल मैनुअल को ताक पर रख कर लालू को सारी सुख सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में कोर्ट के तेवर सख्त हैं. इस पर 22 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

कोर्ट के सामने नहीं सूझा सरकार को जवाब
 लालू प्रसाद यादव को सुविधायें देने के मामले में होईकोर्ट की सख्ती के बाद झारखंड सरकार को जवाब नहीं सूझा था. दरअसल कोर्ट में पहले ये जानकारी दी गयी थी कि लालू प्रसाद यादव को शिफ्ट करने का फैसला जेल अधीक्षक ने नहीं लिया था. इसके बाद कोर्ट ने पूछा था  कि जब जेल अधीक्षक ने सजायाफ्ता लालू यादव को बंगले में शिफ्ट करने का फैसला नहीं लिया था तो आखिर किसके निर्देश पर और किसने ये फैसला लिया था.

लालू के सेवादार पर भी सवाल
 कोर्ट ने लालू यादव के मामले में जेल मैनुअल के उल्लंघन से जुडे कई और सवाल पूछे थे लेकिन झारखंड सरकार के वकील कोई जवाब दे नहीं पाये थे. कोर्ट ने पूछा था कि किस नियम के तहत लालू प्रसाद यादव को अस्पताल में सेवादार दिया गया था. सरकार ने बताया था कि जेल में सेवादार देने का प्रावधान है. सरकार के इस जवाब के बाद कोर्ट ने पूछा था कि अगर किसी कैदी का इलाज जेल के बाहर हो रहा हो तो क्या उसे सेवादार दिया जा सकता है. क्या जेल मैनुअल में इसका प्रावधान है. सरकार कोर्ट को कोई जवाब नहीं दे पायी थी.

कोर्ट ने दिया था आखिरी मौका
 लालू यादव से जुडे कोर्ट के ज्यादातर सवालों का जवाब सरकार से नहीं मिलने पर रांची हाईकोर्ट की बेंच ने क़ड़ी नाराजगी जतायी थी. इसके बाद सरकार ने जवाब देने के लिए और समय मांगा था. कोर्ट ने सरकार को जवाब देने के लिए आखिरी मौका देते हुए 8 जनवरी का डेट तय किया था. सरकार को 8 जनवरी को पूरी तैयारी के साथ कोर्ट में आने को कहा गया था. रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव को सुख सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में झारखंड सरकार बुरी तरह फंसी हुई नजर आ रही है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट में आज क्या होने जा रहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें