ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

जेल से बाहर आईं पूर्व विधायक ममता देवी, गोलीकांड में हुई है पांच साल की सजा

HAZARIBAGH: झारखंड हाईकोर्ट से गोला गोली कांड में जमानत मिलने के बाद रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी सोमवार को जेल से बाहर आ गईं। हाईकोर्ट ने बीते पांच अप्रैल को ममता देवी को बेल

जेल से बाहर आईं पूर्व विधायक ममता देवी, गोलीकांड में हुई है पांच साल की सजा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAGH: झारखंड हाईकोर्ट से गोला गोली कांड में जमानत मिलने के बाद रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी सोमवार को जेल से बाहर आ गईं। हाईकोर्ट ने बीते पांच अप्रैल को ममता देवी को बेल दे दिया था। बेल मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ममता देवी जेल से बाहर निकली। जेल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भले ही वे 2024 में चुनाव नहीं लड़ पाएंगी लेकिन आम जनता की सेवा करती रहेंगी।


जेल से बाहर आने के बाद पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि वे नीचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी और उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। ममता देवी के जेल से बाहर निकलने पर समर्थकों में खुशी की माहौल है। 12 अप्रैल को ममता देवी के स्वागत के लिए रामगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पटेल चौक पर उनका भव्य स्वागत होगा और इसके बाद गोली कांड वाले जगह पर उनका कार्यक्रम का समापन होगा।


बता दें कि मामला 20 अगस्‍त 2016 का है। जब रामगढ़ के गोला थाना इलाका स्थित IPL फैक्ट्री में विस्थापित रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन में बीजीपी नेता राजीव कुमार और रामगढ़ विधायक ममता देवी मौजूद थी। कंपनी को बंद कराने के लिए सैकड़ों लोग धरना पर बैठे थे।इस दौरान लोग उग्र हो गए तब पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ गयी। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गयी और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये थे। इस मामले में ममता देवी को कोर्ट ने दोषी ठहराया था। कोर्ट ने इस मामले में ममता देवी को पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें