ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

अंग्रेजी के मामूली शब्द भी नहीं समझ पाएं मंत्री जी, पत्रकारों से कहा-बंद कीजिए कैमरा

JEHANABAD: नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद रत्नेश सदा पहली बार जहानाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद मीडिय

अंग्रेजी के मामूली शब्द भी नहीं समझ पाएं मंत्री जी, पत्रकारों से कहा-बंद कीजिए कैमरा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद रत्नेश सदा पहली बार जहानाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान मंत्री जी पत्रकार के सवालों के जाल में फंस गये। हल्की अंग्रेजी भाषा को भी वो नहीं समझ पाए। जब उन्हें हल्की अंग्रेजी शब्द इंस्ट्रक्शन और रिव्यू का भी हिंदी अर्थ समझ में नहीं आया तो तत्काल कैमरा बंद करने का आदेश दे दिया।


यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मंत्री जी को जब पत्रकार का सवाल समझ में नहीं आया तो वो कैसे कैमरा बंद करने की बात कर रहे हैं। लेकिन तभी आस-पास के लोगों ने उन्हें इंस्ट्रक्शन और रिव्यू मीटिंग शब्द का हिन्दी अर्थ बताया तब जाकर मंत्री रत्नेश सदा सवाल समझ पाए। और फिर इस सवाल का उन्होंने जवाब दिया। 


बता दें कि नीतीश कैबिनेट में हम पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन के मंत्री पद छोड़ने के बाद रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया था उन्हें नीतीश कैबिनेट में जगह मिली। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रत्नेश सदा पहली बार जहानाबाद आए थे। जहां उन्होंने विभाग के अधिकारियों और अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों ने भी जहानाबाद पहुंचने पर रत्नेश सदा का स्वागत किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें