ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

इस्तीफे के सवाल पर बचते नजर आए आरसीपी, BJP के ट्वीट पर भी साधी चुप्पी

DESK : जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। हैदराबाद से दिल्ली लौटे आससीपी सिंह ने बीजेपी तेलंगाना के ट्वीट और कैबिनेट

इस्तीफे के सवाल पर बचते नजर आए आरसीपी, BJP के ट्वीट पर भी साधी चुप्पी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। हैदराबाद से दिल्ली लौटे आससीपी सिंह ने बीजेपी तेलंगाना के ट्वीट और कैबिनेट से इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली है। इस दौरान वे लगातार सवालों से बचते नजर आए। आरसीपी सिंह इस्तीफा दे रहे हैं या वे मंत्री बने रहेंगे इसपर उन्होंने चुप्पी साध ली है। ऐसा माना जा रहा है कि आरसीपी वेट एंड वॉच की मुद्रा में हैं और फिलहाल चुप्पी साधने में ही वे अपनी भलाई समझ रहे हैं।


दरअसल, हैदराबाद में आयोजित बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आरसीपी सिंह के स्वागत की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की राजनीत में भूचाल मच गया था। सोमवार को बीजेपी के कार्यक्रम में आरसीपी के स्वागत की तस्वीरें सामने आने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं लेकिन बीजेपी ने इसका खंडन किया था। 


इसको लेकर बीजेपी तेलंगाना का एक ट्वीट भी सामने आया है। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आगमन पर आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत की बात कही गई थी। इसको लेकर बिहार की राजनीत गर्म हो गई थी। आज दिल्ली में जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो वे सवालों से बचते नजर आए। नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफे के सवाल पर भी उन्होंने चुप्पी साध ली। माना जा रहा है कि फिलहाल आरसीपी वेट एंड वॉच की मुद्रा में हैं और चुप रहने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें