ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

INX मीडिया केस में पी चिदंबरम को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 3 अक्टूबर तक बढ़ायी न्यायिक हिरासत हिरासत

DELHI: आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं. विशेष कोर्ट ने अब न्यायिक हिरासत को अगले 3 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है. उनकी जमान

INX मीडिया केस में पी चिदंबरम को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 3 अक्टूबर तक बढ़ायी न्यायिक हिरासत हिरासत
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


DELHI: आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं. विशेष कोर्ट ने अब न्यायिक हिरासत को अगले 3 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है. उनकी जमानत याचिका पर 23 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चिदंबरम की तरफ से कहा गया कि उनकी पीठ में दर्द है. कोर्ट में चिदंबरम की पैरवी वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने की.

बता दें कि सुनवाई के दौरान सीबीआई ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग की थी. सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कहा कि चिदंबरम को जिस दिन पहली बार जेल भेजा गया था, तब से परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, चिदंबरम की पैरवी कर रहे कपिल सिब्बल ने न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने के सीबीआई के अनुरोध का विरोध किया.

पी चिदंबरम पर आरोप है कि उनके वित्त मंत्री रहते विदेशी निवेश को मंज़ूरी दी गई. CBI ने इस मामले में उनके बेटे कार्ति को भी गिरफ़्तार किया था और फिलहाल जमानत पर हैं. कार्ति पर 2007 में आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिलाने के लिए पैसे लेने का आरोप है. उस वक्त उनके पिता यूपीए सरकार में वित्तमंत्री थे. सीबीआई ने पिछले साल 15 मई को मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें