ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

हेमंत सोरेन से पूछताछ खत्म, 7 घंटे बाद सीएम हाउस से निकले ED के अधिकारी

RANCHI: ED के आठवें समन के बाद CM हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए तैयार हुए। हालांकि वे खुद ईडी दफ्तर नहीं गये बल्कि ईडी के अधिकारियों को उन्होंने सीएम आवास पर बुलाया था। 7 घंटे तक

हेमंत सोरेन से पूछताछ खत्म, 7 घंटे बाद सीएम हाउस से निकले ED के अधिकारी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: ED के आठवें समन के बाद CM हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए तैयार हुए। हालांकि वे खुद ईडी दफ्तर नहीं गये बल्कि ईडी के अधिकारियों को उन्होंने सीएम आवास पर बुलाया था। 7 घंटे तक हेमंत सोरेन से पूछताछ की गयी। सात घंटे के बाद ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले। 


बता दें कि आज 20 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे ईडी के अधिकारी सीएम हाउस पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर ईडी के अधिकारियों की गाड़ियों की भी जांच की गई। वही सीएम आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी। हेमंत सोरेन से लंबी पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी देर शाम सीएम आवास से ईडी दफ्तर के लिए रवाना हुए।  मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर ईडी उनसे पूछताछ करेगी।


बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के संबंध में ईडी ने पूछताछ की। साथ ही सीएम और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति के बारे में भी पूछताछ की गई। सात घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी की टीम सीएम आवास से बाहर निकली। जिसके बाद हेमंत सोरेन पैदल ही आवास से बाहर निकल गये जहां कार्यकर्ताओं से मिले और उनका हौसला बढ़ाया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेने ने कहा कि सरकार बनने के बाद से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं। हम ना कभी झुके हैं न डरे हैं। हेमंत सोरेन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा। हम यह वादा करते हैं कि जरूरत होगी तो गोली भी खा लेंगे लेकिन झूकेंगे नहीं। अपने नेता के संबोधन से जेएमएम कार्यकर्ता काफी उत्साहित हो गये आतिशबाजी करने लगे। जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन सीएम आवास के लिए रवाना हो गये। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें