ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

गांडेय विधानसभा उपचुनाव : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया नामांकन : सीएम चंपई सोरेन भी रहे मौजूद

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहु कल्पना सोरेन ने सोमवार को गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए जेएमएम उम्मीदवार के तौर पर अ

गांडेय विधानसभा उपचुनाव : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया नामांकन : सीएम चंपई सोरेन भी रहे मौजूद
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहु कल्पना सोरेन ने सोमवार को गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए जेएमएम उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी उनके साथ थे।


दरअसल, झारखंड के जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने झारखंड की सियासत में एंट्री ली है। जेएमएम ने गांडेय विधानसभा सीट पर हों रहे उपचुनाव में कल्पना सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। जेएमएम के तत्कालीन विधायक द्वारा अचानक इस्तीफा देने का बाद यह सीट खाली हुई है। 


जेएमएम विधायक के इस्तीफा देने के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि हेमंत सोरेन इस सीट से अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव मैदान में उतारेंगे। इसी बीच, जमीन घोटाले में हेमंत की गिरफ्तारी हो गई। जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन पारिवारिक विरोध के बाद चंपई सोरेन को सीएम बना दिया गया।


हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद जेएमएम ने उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय उपचुनाव में उतार दिया है। कल्पना सोरेन ने आज जेएमएम उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर सीएम चंपई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद के अलावा कई अन्य नेता भी मौजूद थे।


नॉमिनेशन से पहले रविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से मुलाकात की और उनके पांव छूकर दोनों के आशीर्वाद लिए। बता दें कि आगामी 20 मई को लोकसभा के पांचवे चरण के मतदान के साथ गांडेय उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होनी है। एनडीए से बीजेपी ने दिलीप वर्मा को गांडेय से अपना कैंडिडेट बनाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें