ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी : हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया

RANCHI : लैंड स्कैम मामले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है और अपने फैसले को सुरक्षित रख

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी : हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : लैंड स्कैम मामले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है और अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी कोर्ट में मौजूद रहीं।


दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसी साल 30 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से ही हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल में बंद हैं और अपनी जमानत के लिए कोर्ट से गुहार लगा रहे हैं।


निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसपर आज कोर्ट ने सुनवाई की है। जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने दोनों पक्ष की दलीलो को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है जिसे बाद में सुनाया जाएगा।


इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट में कई अहम सबूत पेश किए और दावा किया कि बड़गाईं अंचल की साढ़े आठ एकड़ जमीन पर कब्जे के लिए हेमंत सोरेन ने अधिकारियों की मदद ली थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने इसकी पुष्टि की है। जिसके बाद हेमंत सोरेन के वकील ने इस दावे को खारिज कर दिया और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें