ब्रेकिंग
मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीमोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

हेमंत सरकार ने हासिल किया विश्वासमत, BJP का सदन से वाक आउट

RANCHI : झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है. विश्वास मत पेश करने के लिए हेमंत सरकार की तरफ से आज विधानसभा

हेमंत सरकार ने हासिल किया विश्वासमत, BJP का सदन से वाक आउट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है. विश्वास मत पेश करने के लिए हेमंत सरकार की तरफ से आज विधानसभा की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के दौरान हेमंत सोरेन ने सदन में विश्वासमत पेश किया. इसके बाद विधानसभा में हेमंत सोरेन बीजेपी के ऊपर जमकर बरसे. आखिरकार जब विश्वास मत पर मत विभाजन की बारी आई तो बीजेपी ने सदन से वाकआउट कर दिया.



विधानसभा में विश्वास मत के पक्ष में कुल 48 वोट पड़े, जबकि बीजेपी ने सदन से वाक आउट किया. इस वजह से विश्वास मत के खिलाफ कोई भी मत नहीं पड़ा. विधानसभा में हेमंत सोरेन के विश्वास मत हासिल करने के बाद झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन में उत्साह की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों का आभार जताया है. हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह शिबू सोरेन के बेटे हैं. शिबू सोरेन ने झारखंड के आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी और किसी भी कीमत पर वह बीजेपी के सामने नहीं झुकेंगे.



उधर, हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद बीजेपी भी लगातार निशाना साध रही है. बीजेपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सरकार ने विश्वासमत खुद अपनी मर्जी से पेश किया. विपक्ष ने कभी इसकी मांग नहीं की थी. सीएम ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया. यह बात सबको मालूम है चुनाव आयोग ने उनके भूमिका पर अपनी रिपोर्ट दे रखी है. हेमंत सोरेन अपनी कुर्सी बचाने के लिए यह सारा उपक्रम कर रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें