ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अब 6 जनवरी को, मांझी के कोरोना संक्रमित होने के कारण टली थी बैठक

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 6 जनवरी को आयोजित होगी। इसी दिन पार्टी के महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। पार्टी के राष्ट

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अब 6 जनवरी को, मांझी के कोरोना संक्रमित होने के कारण टली थी बैठक
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 6 जनवरी को आयोजित होगी। इसी दिन पार्टी के महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पहले पूरी कर ली जाएगी। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने आगामी 6 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई थी और अब नए साल में यह बैठक बुलाई गई है। 


हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी टल गया था। जीतन राम मांझी पिछले दिनों हुए थे और उनकी बहू और पोती भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। मांझी फिलहाल अपने स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास में होम आइसोलेशन में हैं। पार्टी का कार्यालय भी यहीं से संचालित होता है लिहाजा तमाम तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें