ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

DESK : लंबे समय से कांग्रेस से नाराज़ चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. गुलाम नबी आज़ाद बहुत दिनों से पार्टी से नाराज़ चल र

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : लंबे समय से कांग्रेस से नाराज़ चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. गुलाम नबी आज़ाद बहुत दिनों से पार्टी से नाराज़ चल रहे थे. गुलाम नबी आज़ाद ने पांच पेज कि लम्बी चिठ्ठी सोनिया गांधी को भेजा है, जिसमे गुलाम नबी ने लिखा है कि मैं पार्टी को भारी मन से छोड़ रहा हूं. गुलाम नबी आज़ाद ने खेद जताते हुए कहा है कि इतने पुराना और गहरा रिश्ता होने के बावजूद मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. बड़ा आरोप लगते हुए गुलाम नबी ने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी चलाने वाली मंडली के संरक्षण में इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है. आगे आज़ाद ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए.



जानकारी के मुताबिक इस्तीफा लेटर में गुलाम नबी आज़ाद कई गंभीर बाते लिखी है. उनका कहना है कि पार्टी चलाने वाली मंडली द्वारा तैयार लिस्ट पर लेफ्टिनेंटस को हस्ताक्षर करना पड़ता है. आज़ाद ने नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी में धोखाधड़ी के हो रही जिसमे पार्टी नेतृत्व कि महत्वपूर्ण भूमिका है. 



कुछ दिन पहले की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के प्रचार कमेटी के चैयरमैन बनाया गया था. जिसके दो घंटे बाद ही आज़ाद ने चैरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. आजाद का कहना था कमेटी गठित करने के समय उनके साथ बैठक नही की गयी और न ही उन्हें विश्वास में लिया गया. इस्तीफा देने के पीछे स्वस्थ्य का हवाला दिया. इसके पहले भी उन्होंने पार्टी आलाकमान से कहा था कि जम्मू-कश्मीर कि कोई जिम्मेदारी नही संभालेंगे. उसके बाद आज पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें