ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

गुजरात विधानसभा चुनाव: 93 सीटों पर वोटिंग आज, पीएम मोदी यहां करेंगे करेंगे मतदान

DESK: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज फिर काफी अहम दिन है। आज इस चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण है। इसमें 14 जिलों की 93 सीटों पर वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे त

गुजरात विधानसभा चुनाव: 93 सीटों पर वोटिंग आज, पीएम मोदी यहां करेंगे करेंगे मतदान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज फिर काफी अहम दिन है। आज इस चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण है। इसमें 14 जिलों की 93 सीटों पर वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी पूरी कर ली है। एक ओर जहां बीजेपी अपना साख बचाना चाहती है तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है और पार्टी को जीत हासिल होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने भी अपनी जीत सुनिश्चित बता दी है। 




आपको बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने वोटिंग से पहले यानी रविवार को गांधीनगर जाकर अपनी मां हीराबा से मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था। वहीं, आज पीएम मोदी 8.30 बजे अहमदाबाद के राणीप में वोट डालेंगे। मोदी अहमदाबाद के राणीप क्षेत्र के निशान विद्यालय बूथ पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नाराणपुरा में, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल शीलज प्राइमरी स्कूल बूथ-95 पर और पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल मेहसाणा के कड़ी में अपने मत का प्रयोग करेंगे।




गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं, बीजेपी नेता हार्दिक पटेल विरमगाम और गांधीनगर दक्षिण क्षेत्र शामिल हैं, जहां से बीजेपी के ही अल्पेश ठाकोर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने दलित नेता जिग्नेश मेवानी बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा छोटा की बात करें तो वे उदयपुर जिले के जेतपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि वडोदरा जिले की वाघोडिया सीट से बीजेपी के बागी मधु श्रीवास्तव निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें