ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

उपेन्द्र कुशवाहा को रोकने पर भड़की RLSP, अभिषेक झा बोले- विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा

GOPALGANJ: गोपालगंज जिला प्रशासन ने आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को रोकने पर आरएलएसपी भड़क गयी है। आरएलएसपी ने कहा कि सरकार विपक्ष के आवाज को दबा रही है। बता दें कि पार्

उपेन्द्र कुशवाहा को रोकने पर भड़की RLSP, अभिषेक झा बोले- विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: गोपालगंज जिला प्रशासन ने आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को रोकने पर आरएलएसपी भड़क गयी है। आरएलएसपी ने कहा कि सरकार विपक्ष के आवाज को दबा रही है। बता दें कि पार्टी सुप्रीमो को ट्रिपल मर्डर केस के पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया गया। एसडीओ और थाना प्रभारी ने उन्हें बैरिकेडिंग लगा कर आगे जाने से रोक दिया।


रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि ये बात समझ से परे है कि वर्तमान लॉक डाउन की स्थिति में किसी को सड़क पर चलने की मनाही नहीं है तो फिर उन्हें पीड़ित लोगों से मिलने क्यों नहीं दिया गया। उन्होनें कहा कि ये कहीं ना कहीं यह सरकार की मंशा को उजागर करता है कि सरकार नहीं चाहती है कि विपक्ष के लोग पीड़ित लोगों से मिल पाए।



अभिषेक झा ने कहा कि यह सरकार का बेहद नकारात्मक रवैया है और सरकार चाहती है कि कैसे भी विपक्ष की आवाज को दबा दिया जाए। यहां ना कोई राजनीतिक गतिविधि होनी थी ना कोई मीटिंग सिर्फ पीड़ित परिवार को  सांत्वना देने जाना था। सरकार का ऐसा रवैया जनतंत्र और लोकतंत्र के खिलाफ है।


बता दें कि पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को गोपालगंज कांड के परिजनों से मिलने से रोक दिया गया।स्थानीय थाना प्रभारी और एसडीओ ने कुशवाहा को आगे जाने से रोका।वहां मौजूद अधिकारियों ने कहा की डीएम ने किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी है।वे गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस के पीड़तों से मिलने जा रहे थे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें