ब्रेकिंग
Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलBihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

चुनाव प्रचार के लिए गोपालगंज जा रहे हैं नीतीश, मोकामा पर सस्पेंस बरकरार

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में सीएम नीतीश ने अब तक प्रचार नहीं किया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कारणों से प्रचार से दूर रहे हैं लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है। उसके मुताबिक सीएम

चुनाव प्रचार के लिए गोपालगंज जा रहे हैं नीतीश, मोकामा पर सस्पेंस बरकरार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में सीएम नीतीश ने अब तक प्रचार नहीं किया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कारणों से प्रचार से दूर रहे हैं लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है। उसके मुताबिक सीएम नीतीश कल यानी मंगलवार को गोपालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य बड़े नेता भी गोपालगंज पहुंच रहे हैं। खबर के मुतबिक उचकागांव के श्यामपुर में चुनावी जनसभा होगी। नीतीश कुमार का चुनावी कार्यक्रम गोपालगंज के लिए लगभग फाइनल है लेकिन मोकामा को लेकर अब तक कोई खबर सामने नहीं आई है। 




दरअसल, पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मोकामा जाने का प्रोग्राम बना था, लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने पैर और पेट में चोट होने का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोकामा पहुंचकर आरजेडी की उम्मीदवार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए प्रचार किया था। इस दौरान ललन सिंह की भारी फजीहत हुई थी। इसके बाद नीतीश कुमार मोकामा नहीं गए। 




अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ कल यानी मंगलवार को सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गोपालगंज जाएंगे और आरजेडी के प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन सबकी नज़रें मोकामा पर टिकी हुई है। गोपालगंज में प्रचार के बाद नीतीश कुमार मोकामा जाकर नीलम देवी के लिए प्रचार करेंगे या नहीं? ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें