ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Bihar politics: देश की छवि खराब कर रही कांग्रेस –फायरब्रांड मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा वार

Bihar politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यह पार्टी देश हित की राजनीति नहीं कर रही, बल्कि भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने में जुटी है।

गिरिराज सिंह, कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस विवाद, तुर्की पाकिस्तान भारत, गिरिराज सिंह बयान, Giriraj Singh, Congress controversy, Giriraj Singh statement, Turkey supports Pakistan, Indian politics, बेगूस
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यह पार्टी देश हित की राजनीति नहीं कर रही, बल्कि भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने में जुटी है। इसके साथ ही उन्होंने तुर्की को पाकिस्तान समर्थक बताते हुए भारत का दुश्मन करार दिया।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बेगूसराय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और तुर्की को लेकर कड़े बयान दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सकारात्मक राजनीति करने की स्थिति में नहीं है, कांग्रेस की राजनीति अब पूरी तरह से नकारात्मक हो गई है और यह पार्टी देश की छवि खराब करने की आदत हो गयी है|


शशि थरूर के एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का हवाला देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इससे कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक कमजोरी उजागर होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति का चेहरा बन चुकी है और विदेशों में भारत की छवि को धूमिल करने में लगी है।


तुर्की पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "जो देश पाकिस्तान का समर्थन करता है, वह भारत का स्वाभाविक दुश्मन है।" उन्होंने पाकिस्तान को एक "आतंकवादी देश" बताया और कहा कि भारत की सेना ने अपने पराक्रम से दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है। 


उन्होंने आगे कहा कि ऐसे देश जो भारत विरोधी राष्ट्रों के साथ खड़े होते हैं, उन्हें भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा। "भारत अपनी सेना की ताकत पर गर्व करता है और हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव में नहीं झुकेंगे," गिरिराज सिंह ने जोर देकर कहा। गिरिराज सिंह के इस बयान को आगामी चुनावों के मद्देनजर देखा जा रहा है, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद फिर से एक प्रमुख मुद्दा बनता दिख रहा है।



इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें