ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

पूर्व एमएलसी हुलास पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी, एलजेपी प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान ने पूर्व एमएलसी हुलास पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी दी है. हुलास पाण्डेय को एलजेपी प्रदेश संसदीय बोर्ड का अध्

पूर्व एमएलसी हुलास पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी, एलजेपी प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान ने पूर्व एमएलसी हुलास पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी दी है. हुलास पाण्डेय को एलजेपी प्रदेश संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि इससे पहले हुलास पाण्डेय लोजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य थे. लेकिन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बिहार संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है. 


जानकारी हो कि हुलास पाण्डेय पीरो के जदयू विधायक रहे नरेंद्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय के भाई हैं. सुनील पांडेय की छवि भी बाहुबली की ही है. जदयू से टिकट नहीं मिलने पर वे भी लोजपा से जुड़ गए थे. हुलास खुद बिहार विधान परिषद के सदस्‍य रह चुके हैं. दोनों भाई मूलत: रोहतास जिले के रहने वाले हैं, लेकिन इनका कार्यक्षेत्र भोजपुर जिले के पीरो-तरारी क्षेत्र में अधिक रहा है. हुलास बक्‍सर जिले की राजनीति में अधिक सक्रिय रहते हैं, जबकि सुनील पांडेय भोजपुर जिले की राजनीति में. 


2020 के विधानसभा चुनाव में हुलास ने बक्‍सर जिले की ब्रह्मपुर सीट से बतौर लोजपा प्रत्‍याशी चुनाव लड़ा था. इस सीट से राजद के शंभू नाथ यादव को जीत मिली थी. एनडीए में यह सीट विकासशील इंसान पार्टी को दे दी गई थी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें