ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

‘आरक्षण पर तेजस्वी यादव को बोलने का अधिकार नहीं’ दिलीप जायसवाल बोले- कॉलेज की तो नहीं लेकिन थेथरोलॉजी की डिग्री उनके पास

PATNA: बिहार में बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की 9वीं सूचि में शामिल करने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव डबल इंजन सरकार पर हमला बोल रहे हैं। विपक्ष ने इसको मुद्दा बनाकर

‘आरक्षण पर तेजस्वी यादव को बोलने का अधिकार नहीं’ दिलीप जायसवाल बोले- कॉलेज की तो नहीं लेकिन थेथरोलॉजी की डिग्री उनके पास
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की 9वीं सूचि में शामिल करने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव डबल इंजन सरकार पर हमला बोल रहे हैं। विपक्ष ने इसको मुद्दा बनाकर बिहार विधानमंडल से लेकर संसद तक हंगामा किया। अब बीजेपी ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर बड़ा अटैक किया है।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आरक्षण मुद्दे पर तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार से ही लोगों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। आरक्षण के बारे में तेजस्वी को बोलने का अधिकार नहीं है। तेजस्वी और आरजेडी को बताना चाहिए कि इन लोगों ने कितने लोगों को आरक्षण दिया।


उन्होंने कहा कि जब पटना हाई कोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाई तो हम सुप्रीम कोर्ट गए और अब सुप्रीम कोर्ट इस पर उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा है। तेजस्वी यादव लोगों को गलत बोलकर गुमराह कर रहे हैं। आरक्षण के मुद्दे पर बात करके ये लोगों को बांट रहे हैं लेकिन नीतीश-मोदी देश और बिहार में आगे बढ़ा रहे हैं।


वहीं दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को थेथर बताया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने कॉलेज की डिग्री तो नहीं ली लेकिन थेथरोलॉजी का डिग्री जरूर ले ली है। ये डिग्री तेजस्वी यादव ने लिया है और ऐसे लोग विकास की बात ना कर लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं।

शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट..

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें