ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

'घर से बाहर निकले तो मर्डर होगा'...एक वीडियो कॉल और लालू-तेजस्वी के MLC 12 घंटे तक रहे डिजिटल अरेस्ट

Digital Arrest: साइबर अपराधियों ने एमएलसी मो. शोएब को 12 घंटों तक एमएलसी क्वार्टर में ही उन्हें डिजिटल तरीके से बंधक बनाकर रखा। अपराधियों ने एमएलसी को यह तक कहकर डराया कि अगर वो घर से बाहर जाते हैं और किसी की मदद लेते हैं तो उनकी हत्या भी हो सकती है।

Digital Arrest
लालू-तेजस्वी के MLC 12 घंटे तक रहे डिजिटल अरेस्ट
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Digital Arrest: देश में आजकल साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। साइबर अपराधी लोगों को अपने चंगुल में फंसा कर अपराध करते हैं। अब तक आपने साइबर क्रिमिनल्स को ठगी करते सुना होगा लेकिन बिहार में एक एमएलसी को ही अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर दिया। आरजेडी के MLC मो. शोएब को साइबर ठगों ने अपने झांसे में लिया और पूरे दिन डिजिटल अरेस्ट करके रखा।


अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस का हवाला देकर राजद नेता को इस कदर डराकर रखा कि वो दिन भर बदमाशों की बात में आते रहे। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, साइबर शातिरों ने आरजेडी एमएलसी मो. शोएब को 8 अप्रैल को 64830850702 और 7866865784 नंबर कॉल किया। कॉल करने वाले ने बताया कि वो मुंबई पुलिस के साइबर सेल का अफसर है और मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में बात कर रहा है। अपराधी ने बताया कि एमएलसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिप्त हैं और मुंबई के केनरा बैंक खाते से जालसाजी का काफी पैसा आपने लेन-देन किया है। अवैध तरीके से ये लेनदेन हुआ है।


साइबर शातिर ने एमएलसी को कहा कि उनके ऊपर केस दर्ज किया गया है। उससे जुड़ी जानकारी भी देकर झांसे में लेना चाहा। 8 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉल किया गया। रात 12 बजे तक मोबाइल फोन के पास ही एमएलसी को रखा गया। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर डराया। साइबर शातिरों ने विधान पार्षद मो. शोएब को करीब 12 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। एमएलसी क्वार्टर में ही उन्हें डिजिटल तरीके से बंधक बनाकर रखा गया। यही नहीं, उन्हें घर से बाहर जाने पर हत्या होने की भी बात कही गयी।


साइबर अपराधियों ने एमएलसी को यह तक कहकर डराया कि अगर वो घर से बाहर जाते हैं और किसी की मदद लेते हैं तो उनकी हत्या भी हो सकती है। इस बीच जब राजद नेता को शक होने लगा तो उन्होंने एक अधिकारी को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस के पास लिखित शिकायत उन्होंने दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें