ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 18 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक, मीटिंग में शामिल हो सकते हैं चिराग, गठबंधन पर होगा फैसला!

DELHI: जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज करते जा रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हो रहे हैं तो वहीं

दिल्ली में 18 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक, मीटिंग में शामिल हो सकते हैं चिराग, गठबंधन पर होगा फैसला!
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज करते जा रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी में भी लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। विपक्षी दलों की 16-17 जुलाई को होने वाली बैठक के ठीक बाद बीजेपी ने भी एनडीए की बड़ी बैठक बुलाई है। 18 जुलाई को दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए समर्थित दलों का जुटान होगा।


दिल्ली में 18 जुलाई को होने वाली एनडीए गठबंधन में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी बुलाया गया है। बैठक में शामित होने के लिए चिराग ने अपनी सहमति दे दी है। लोजपा (रामविलास) के अलावे कुछ नए दल भी एनडीए की इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल, चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हो सकते हैं।


बता दें कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। पटना में 23 जून को हुई बैठक के बाद अब बैंगलुरु में 16-17 जुलाई को विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक होनी है। ऐसे में विपक्ष को जवाब देने के लिए एनडीए ने भी गठबंधन को धार देने में जुट गई है। महागठबंधन के खिलाफ रणनीति तय करने के उद्देश्य से बीजेपी ने गठबंधन के दलों की बैठक बुलाई है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें