ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

‘दिसंबर का महीना पार नहीं कर पाएगी हेमंत सरकार’ सरयू राय का बड़ा दावा

RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को चुनावी मैदान में शिकस्त देने वाले भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने बड़ा दावा कर दिया है। सरयू र

‘दिसंबर का महीना पार नहीं कर पाएगी हेमंत सरकार’ सरयू राय का बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को चुनावी मैदान में शिकस्त देने वाले भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने बड़ा दावा कर दिया है। सरयू राय ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार भारी संकट में है और वह दिसंबर का महीना भी पार नहीं कर सकेगी और धराशायी हो जाएगी।


पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक सरयू राय ने कहा है कि हेमंत सोरेन क सरकार आगामी दिसंबर के महीने में गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि जो संकेत और सूचनाएं मिल रही हैं, उससे यही लग रहा है कि शायद ही हेमंत सरकार दिसंबर तक रह सके। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में सही तरीके से काम नहीं हो रहा है और तेजी से भ्रष्टाचार बढ़ा है।


सरयू राय ने कहा कि लोग ईडी की मंशा पर सवाल उठाते हैं। कहा जा रहा है कि ईडी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही है। तो क्या ईडी जो सबूत देश कर रही है वह भी गलत हैं? अगर कोई भ्रष्टाचार कर रहा है तो ईडी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी ही। अगर किसी को यह लगता है कि ईडी की कार्रवाई में कोई गड़बड़ी है तो वह इसका प्रमाण सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री के पास गड़बड़ियों की जांच करा दोषियों को सजा दिलाने का समय नहीं है, ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर नहीं रहना चाहिए।


सरकार ऐसे ही चलेगी तो प्रशासन से आपका नियंत्रण खत्म हो जाएगा। सरकार चाह कर भी चीजों को नहीं रोक पा रही है। ऐसे में लगता है कि यह सरकार दिसंबर का महीना पार नहीं कर पाएगी। सरकार पर गंभीर संकट है। उन्होंने कहा कि वे 1932 के खतियान के विरोधी नहीं है। सरकार करना चाहती है तो करे लेकिन उसे 1932 और 2023 के बीच जो कुछ भी इस राज्य में घटा है, उसे समझना होगा, अगर उसे भूलेंगे तो राज्य नहीं चलेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें