ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Politics: आरजेडी ने गिरिराज सिंह को बताया गिद्धराज, कहा- नफरत फैलाने वालों को नजरबंद कर जेल में डालें नीतीश

DARBHANGA: राजद विधायक और विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र रविवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर त

Bihar Politics: आरजेडी ने गिरिराज सिंह को बताया गिद्धराज, कहा- नफरत फैलाने वालों को नजरबंद कर जेल में डालें नीतीश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA: राजद विधायक और विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र रविवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर तंज कसते हुए उन्हें गिद्धराज सिंह बताया। उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रही गिद्ध की जो प्रजाति है, उन्हीं की जगह पर गिद्धराज सिंह आए हैं। वह देख रहे हैं कि कहीं उन्हें लाश मिले, जिसे वह नोचे और खाएं लेकिन बिहार की जनता सजग है। यहां पर कभी भी हिंदू मुसलमान के नाम पर दंगा नहीं हो सकता है।


उन्होंने कहा कि जब तक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राजद और महा गठबंधन के लोग है। तबतक बिहार और देश में दंगा नहीं होने दिया जाएगा। उनके नफरत की दुकान को फलने फूलने नही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से आग्रह किया था कि मुख्यमंत्री तो समाजवादी पृष्ठभूमि के नेता रहे हैं। सांप्रदायिक शक्तियों से आपकी भी लड़ाई रही है। ऐसे लोगों को नजरबंद करके जेल में डालिए। जो देश में खासकर बिहार में नफरत का दुकान खोलना चाहते हैं। ऐसे लोगो पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।


गिरिराज सिंह की यात्रा पर नीतीश कुमार के द्वारा किसी प्रकार का एक्शन तथा नीतीश कुमार गठबंधन में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का एक्शन समय आने पर देखिएगा। मैं नहीं कह सकता कि नीतीश कुमार महागठबंधन में कब वापस लौटेंगे। इस मामले पर शीर्ष नेतृत्व ही कुछ बता सकते हैं लेकिन अगर घर में झगड़ा होता है तो आदमी लौट कर घर ही वापस आता ही है। राजनीति में आना-जाना, ना कोई परमानेंट दोस्त, ना ही कोई दुश्मन होता है। इसीलिए हर संभावनाएं खुली रहती है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें