ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

दंगाईयों को बचाने के लिए नीतीश ने कुशवाहा नेता को गिरफ्तार करा दिया: सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर बोले सुशील मोदी

PATNA: करीब एक महीने पहले सासाराम में रामनवमी के मौक पर हुए दंगे में बिहार पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है. इस पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तीखी प्

दंगाईयों को बचाने के लिए नीतीश ने कुशवाहा नेता को गिरफ्तार करा दिया: सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर बोले सुशील मोदी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: करीब एक महीने पहले सासाराम में रामनवमी के मौक पर हुए दंगे में बिहार पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है. इस पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सुशील मोदी ने कहा कि कुशवाहा समाज के प्रतिष्ठित नेता जवाहर प्रसाद को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया ताकि असली दंगाईयों को बचाया जा सके. नीतीश कुमार ने 20 दिन पहले कहा था कि दंगे में बीजेपी का हाथ था. बिहार पुलिस ने अपने आका को खुश करने के लिए जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।


जिस पर हमला हुआ वही गिरफ्तार हुआ

सुशील मोदी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि जवाहर प्रसाद पांच दफे सासाराम के विधायक रहे हैं. रामनवमी जुलूस में वे शामिल होकर लोगों के साथ चल रहे थे. जुलूस पर पत्थर चलाये गये. रामनवमी शोभा यात्रा पर पत्थर चलाने की तैयारी काफी पहले से थी. इसके लिए छतों पर पत्थर और हथियार जमा कर रखे गये थे. लेकिन बिहार पुलिस ने हमला करने वालों का कुछ नहीं किया, जिस पर हमला हुआ उसे ही गिरफ्तार कर लिया।


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार न सिर्फ बीजेपी बल्कि कुशवाहा समाज को भी टारगेट कर रहे हैं. उन्हें पता है कि कुशवाहा समाज उनका साथ छोड़ चुका है. इसलिए उस समाज के नेताओं को सबक सिखाने की कोशिश की जा रही है. वैसे भी 20 दिन पहले ही नीतीश कुमार ने कह दिया था कि दंगों में बीजेपी का हाथ है।


बिहार पुलिस ने अपने मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उनके खिलाफ न कोई एफआईआर दर्ज हुई थी औऱ ना कोई आरोप था. दंगे के एक महीने के बाद उनको गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया है. सुशील मोदी ने कहा कि सासाराम दंगे की साजिश ही इसलिए रची गयी थी कि अमित शाह की रैली सासाराम में नहीं हो सके।


उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बीजेपी नेता की गिरफ्तारी पर सवाल किया तो वे भड़क गए. उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही कह दिया था की बिल्कुल गहनता से जांच होगी और जो भी इसमें आएगा उसको बख्शा नहीं जाएगा.  चाहे वह किसी भी पार्टी या दल से ताल्लुक रखता हो। इस मामले में पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। नीतीश ने गिरफ्तारी को सही करार देते हुए कहा कि जो गलत करेगा उसको तो जेल जाना ही पड़ेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें