ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

चली चलाई की बेला में दलित प्रेम ना दिखाएं नीतीश, गोहिल बोले.. अब वक्त चुनाव में जाने का है

PATNA: बिहार चुनाव के पहले नीतीश कुमार ने दलित कार्ड खेलते हुए हत्या के बाद परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की जो घोषणा की वह विरोधियों को रास नहीं आ रहा है. कांग्रेस ने भी आरजेडी

चली चलाई की बेला में दलित प्रेम ना दिखाएं नीतीश, गोहिल बोले.. अब वक्त चुनाव में जाने का है
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार चुनाव के पहले नीतीश कुमार ने दलित कार्ड खेलते हुए हत्या के बाद परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की जो घोषणा की वह विरोधियों को रास नहीं आ रहा है. कांग्रेस ने भी आरजेडी के बाद नीतीश की इस घोषणा को चुनावी झुनझुना बता दिया है. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि चली चलाई की बेला में नीतीश कुमार केवल झूठे वादे कर रहे हैं.शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि सबको पता है कि चंद दिनों में बिहार के अंदर चुनाव की घोषणा हो जाएगी काम कुछ भी नहीं होना है लेकिन नीतीश कुमार चुनावी शिगूफा के तौर पर दलित प्रेम का दिखावा कर रहे हैं. 


गोहिल ने कहा है कि अब जो भी फैसला करना है वहीं सरकार को करना है नीतीश कुमार 15 सालों से बिहार की सत्ता में रहे लेकिन उन्होंने इस दिशा में कुछ भी नहीं किया और अब जब चुनाव सामने हैं तो वह इसे मुद्दा बनाकर चुनावी नैया पार कराने की कोशिश कर रहे हैं.हैं. 

आपको बता दें कि आज प्रेस काॅन्फ्रेंस कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश के इस फैसले को लेकर उनपर हमला किया। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह दलितों की हत्या का प्रमोशन कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने जो ऐलान किया है वह बताता है कि सरकार दलितों की हत्या चाहती है.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से यह सीधा सवाल किया है कि अगर दलितों की हत्या के बाद उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है तो सबलो और पिछड़े समाज के लोगों के लिए यह सुविधा क्यों नहीं है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें