ब्रेकिंग
Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीBihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजी

‘कांगेस शासित राज्यों में कराएंगे जातीय गणना’ CWC की बैठक के बाद राहुल गांधी का बड़ा एलान

DELHI: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद अलग-अलग राज्यों में जातीय गणना कराने की मांग उठने लगी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा एलान कर दिया ह

‘कांगेस शासित राज्यों में कराएंगे जातीय गणना’ CWC की बैठक के बाद राहुल गांधी का बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद अलग-अलग राज्यों में जातीय गणना कराने की मांग उठने लगी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा एलान कर दिया है। सोमवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने ऐलान किया कि देश के सभी कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना कराई जाएगी। 


सोमवार को हुई CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मीटिग के बाद राहुल गांधी ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में सर्वसम्मित से जातीय गणना पर सहमति बनी है।


राहुल गांधी ने बताया कि जातीय गणना को लेकर पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में आगे बढ़ेगी और इसको लेकर बीजेपी पर भी दवाब बनाया जाएगा। 'इंडिया' गठबंधन में शामिल ज्यादातर दल जातिगत गणना के पक्ष में हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के चार में से तीन मुख्यमंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं जबकि बीजेपी के 10 में से सिर्फ एक ही सीएम ओबीसी  से हैं।


राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत गणना से यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में लोगों की संख्या कितनी है और उनके पास कितना धन है। वहीं पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद राहुल गांधी ने दावा किया है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर से आ रही है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार जा रही है और तेलंगाना में भी उनकी (भारत राष्ट्र समिति) सरकार जा रही है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें