ब्रेकिंग
Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़, बीजेपी बोली..चुप्पी तोड़े नीतीश

PATNA: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। तीन दिनों तक की गई छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़, बीजेपी बोली..चुप्पी तोड़े नीतीश
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। तीन दिनों तक की गई छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किये गये हैं। अलमारियों में रखे नोट को गिनने के लिए मंगवाई गयी काउंटिंग मशीनें भी कम पड़ गयी। 


इतना सारा कैश धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड स्थित घरों से बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद कैश का कोई हिसाब नहीं है। कांग्रेस सांसद के घर से इतना सारा कैश मिलने पर बिहार के पूर्व डिर्टी सीएम व भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जमकर हमला बोला है।


सुशील कुमार मोदी ने कहा है एक ओर कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां 300 करोड़ से ज्यादा की नगदी बरामद होना और दूसरी ओर पैसे लेकर प्रश्न पूछने के आरोप में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता समाप्त होना दर्शाता है कि इंडी गठबंधन जहां भ्रष्टाचार कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है वहीं नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की गारंटी है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकले नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है। मोहब्बत कि दुकान के एक फ्रेंचैजी के गमले में 300 करोड़ के नोट मिले हैं, लगता है खूब बिक्री हुई है?


उन्होंने ने कहा कि गठबंधन के तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी के ठिकानों से 50 करोड़ मिले। आप नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह शराब घोटाले में महीनों से जेल में है। गठबंधन के दर्जनों नेता भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हैं। ऐसे लोगों पर सीबीआई, ईडी, आयकर कार्रवाई करते हैं तो कहा जाता है कि बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है।


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्य मंत्री बने रहने के लिए भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है। भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर और चार्ज-सीटेट तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। क्या 300 करोड़ नगदी मिलने के बाद नीतीश कुमार चुप्पी तोड़ेंगे या ऐसे लोगों को संरक्षण देते रहेंगे?


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें