ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कांग्रेस के दो विधायकों के घर पर IT की रेड, सुबह से चल रही छापेमारी

DESK : बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां शुक्रवार सुबह-सवेरे आयकर विभाग हरकत में आई है। आईटी की टीम कांग्रेस के दो विधायकों के घर छापेमारी कर रही है।राज्य के अलग-अलग जिले में य

कांग्रेस के दो विधायकों के घर पर IT की रेड, सुबह से चल रही छापेमारी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां शुक्रवार सुबह-सवेरे आयकर विभाग हरकत में आई है। आईटी की टीम कांग्रेस के दो विधायकों के घर छापेमारी कर रही है।राज्य के अलग-अलग जिले में ये रेड चल रही है। गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के साथ-साथ बोकारो-बेरमो विधानसभा के कांगेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापा मार रही है। 




प्रदीप यादव के गोड्डा स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आईटी की टीम आज यानी शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही छापेमारी कर रही है। प्रदीप यादव के घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा बोकारो-बेरमो विधानसभा के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की रेड जारी है। आयकर विभाग की टीम पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के साथ-साथ बोकारो-बेरमो विधानसभा के कांगेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापा मार रही है। इसके अलावा आयकर विभाग की टीम कोयला व्यवयासी अजय सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।




आपको बता दें, प्रदीप यादव कभी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के करीबी थे। मरांडी के बीजेपी में अपनी पार्टी के विलय से पहले प्रदीप यादव कांग्रेस में चले गए थे। गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे से उनका 36 का आंकड़ा है। वो निशिकांत के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है जहां उनको हार का सामना करना पड़ा था। जय मंगल सिंह उर्फ़ अनूप सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह के बेटे है। राजेंद्र सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में वो कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बने है। इरफ़ान अंसारी सहित कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ उन्होंने ही सरकार गिराने की साजिश का FIR दर्द कराया था जब बंगाल में इन तीनों विधायकों को कैश के साथ पकड़ा गया था।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें